Latest posts by Talash TV ...... (see all)

रंका । गढ़वा । पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा रंका थाना मोड़ पर झामुमो प्रखंड कार्यालय सह जन शिकायत निवारण केंद्र का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने झारखंड सरकार के क्रियाकलापों पर चर्चा किया।उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर है। रंका प्रखंड में शिकायत निवारण केंद्र खुलने से बिचौलिया गिरी और दलाली समाप्त हो जाएगी. लोगों को हर प्रकार के सरकारी सहायता एवं सुविधा दिलाना ही झामुमो का लक्ष्य है। इस अवसर पर मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता का प्रशंसा करते हुए कहा है कि गढ़वा जिला में यह पहला प्रखंड है जिसमें इस तरह के सुविधा उपलब्ध है.
उन्होंने इस तरह के कार्यालय का शुभारंभ जिला के अन्य प्रखंडों में भी करने की बात कही जिससे लोगों के समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। मंत्री ने इस अवसर पर शिकायत निवारण हेतु दो मोबाइल नम्बर जारी किया. जिसपर रंका प्रखण्ड की जनता अपना जनशिकायत बता सके मोबाइल संख्या है:- 7004696026 तथा 7004313967।
इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि माननीय विधायक सह मंत्री जी ने जो क्षेत्र की जनता से वादा किया है वह सभी वादा को पूरा करेंगे।रंका प्रखण्ड हर क्षेत्र में सुखी सम्पन्न होगा। प्रखण्ड के हरेक पंचायत के समस्याओं का सूची और जिनका निवारण हुआ. उसकी सूची भी आज से इस प्रखण्ड सह शिकायत निवारण केंद्र में उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,जिला सचिव मनोज ठाकुर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितेश सिंह,युवा मोर्चा प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय, प्रखण्ड सचिव इरफान अंसारी, देवेंद्र तिवारी,मोरध्वज प्रसाद सिंह,मजीद राय,रंका वरिष्ठ कार्य क़ता पिंकु सिंह, चिनिया प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद यादव,रमकंडा प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,मेराल प्रखण्ड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद,गढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष फ़ुजैल अहमद,नसीम अख्तर,उपाध्यक्ष अरविंद सोनी युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक सोनी,सचिव पप्पू यादव सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
40 total views, no views today